-
धमाके में 12 लोगों की गयी जान, 29
लोग घायल
-
गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी
जांच
-
सोमवार को ही फरीदाबाद से डॉक्टरों
के पास से 2900 किलो विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट हुआ था बरामद
दिल्ली लाल किला
से कुछ दूरी पर मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से
चलती कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की जान चली गयी और 29 लोग घायल
हुए है। धमाके से कार के परखच्चे उड़ गये साथ ही आधा दर्जन अन्य वाहन भी चपेट में
आने से क्षतिग्रस्त हो गये। ये धमाका कोई आतंकी साजिश थी या हादसा अभी इसकी जांच
चल रही है लेकिन इस घटना के तार आतंकी संगठनों से जुड़े होने की संभावना से इनकार
नहीं किया जा सकता है।
सोमवार को ही
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में तीन डॉक्टरों के पास से 2900 किलो विस्फोटक पदार्थ
बरामद किया गया है। और इसी के कुछ ही घंटे बाद लाल किले के पास ये घटना घटी। घटना
के तत्काल बाद गृह मंत्री अमित शाह घटना स्थल पर पहुंचे और जांच के दिशा निर्देश
दिये। गृह मंत्रालय की ओर से धमाके की जांच एनआईए नेशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी को
सौंप दी है।
जिस कार में
धमाका हुआ वह ह्युंडई की आई 20 कार है, जिसके मालिक का नाम मोहम्मद सलमान है। 29 अक्टूबर को i20 कार - HR 26 CE 7674 खरीदी गई थी। उस समय इस कार का प्रदूषण कराया गया था और उस
वक्त कार के साथ तीन लोग मौजूद हैं। वीडियो 29 अक्टूबर शाम 4 बजकर 20 मिनट का है। शक है कि वीडियो में
लंबी दाढ़ी में तारिक भी मौजूद है, जिसके नाम पर डॉक्टर उमर ने कार
खरीदी थी।