logo
Blog single photo

करवाया दंगा चल गया बुलडोजर

मध्य प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेता हाजी अली के बंगले पर चलाया बुलडोजर, थाने पर हमला व हिंसा करवाने का आरोप

XposeTimesNewsDesk

इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद की बेअदबी के बहाने हिंसा करने वालों पर मध्य प्रदेश पुलिस की बुलडोजर वाली कार्रवाई हुई है। एमपी के छतरपुर में कट्टरपंथियों की भीड़ ने बुधवार 21 अगस्त को जमकर हिंसा की थी। बेअदबी के मामले को लेकर थाने में ज्ञापन देने गये लोगों ने वहाँ पहुँचते ही थाने पर पथराव कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

ऑप इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हिंसा में शामिल कॉन्ग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सदर मोहम्मद हाजी शहजाद अली के आलीशान बंगले को बुलडोजर लगाकर ढहा दिया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपए से अधिक है। हिंसा में शामिल लोगों का नेतृत्व हाजी अली ही कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने हाजी अली सहित 50 नामजद लोगों और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

दरअसल, छतरपुर की अंजुमन इस्लामिया कमिटी के सदर हाजी अली के नेतृत्व में मुस्लिम भीड़ 21 अगस्त को सिटी कोतवाली थाना पहुँची थी। वहाँ महाराष्ट्र के अहमदनगर में महंत रामगिरि महाराज द्वारा पैगंबर पर की गई टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महंत रामगिरि पर कार्रवाई करने व तत्काल गिरफ्तारी की माँग की थी। इतना ही नहीं, ज्ञापन में यह चेतावनी भी दी गई कि अगर महंत रामगिरि को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई नहीं की गई तो महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी शांति भंग हो सकती है। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम भीड़ ने कोतवाली थाने का घेराव किया। फिर भीड़ हिंसक हो गई और थाने एवं पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।

इस पथराव में कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा, थाने के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। आखिरकार हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आँसू गैस के गोले दागने पड़े। घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात करके आरोपितों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक में प्रवचन के दौरान सरला द्वीप के महंत रामगिरि ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की बात कही थी। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद का भी जिक्र किया था। मुस्लिम कट्टरपंथियों ने इसे ईशनिंदा और उनके पैगंबर मुहम्मद का अपमान बताकर उनके खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर दर्ज करवाई है।

इतना ही नहीं, अहमदनगर और नासिक सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ ने सड़कों पर निकल कर हिंसा फैलाई। उन्होंने जगह लोगों पर हमला किया, दुकानों में तोड़फोड़ की और वाहनों में तोड़फोड़ एवं आग लगाई। इसको देखते हुए महाराष्ट्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब नूपुर शर्मा मामले की तरह इसे भी कट्टरपंथियों द्वारा देश के अन्य हिस्सों फैलाने की कोशिश की जा रही है।


#MPBuldojarAction #Roit #MPNews #chatarpurnews

Top